*स्कार्पियो की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार, बाल-बाल बचे सवार*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा । गुरुवार को छपिया थाना क्षेत्र के हथियागढ बाजार में एक स्कॉर्पियो ने ओवरटेक के चक्कर में कार को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते कार सवार बाल-बाल बचे। उधर, स्कॉर्पियो में सवार सभी भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगो ने गाड़ी को पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची हथियागढ़ पुलिस ने स्कॉर्पियो और कार को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करवा दिया।
पूरा मामला छपिया थाने के हथियागढ़ बाजार के पास का है। हथियागढ निवासी देव सोनी अपनी क्विड कार से गोण्डा के लिए निकले थे तभी मसकनवा के तरफ से आ रही स्कार्पिओ ने पहले भोपतपुर में एक बाइक को टक्कर मारी और हथियागढ़ में कार को। तेज टक्कर मारी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा कि कार चालक को चोट लगी है जिनका उपचार कराया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें