*दो इनामिया बदमाश स्वाट टीम व पुलिस टीम के संयुक्त आपरेश


          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मंडल में इटियाथोक दो शातिर व इनामिया बदमाश जिन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनकी धड़ पकड़ के लिए कई टीमें लगी हुई थी आखिर स्वाट टीम व इटियाथोक पुलिस के हत्थे अपराधी चढ़ ही गए बीती आधी रात को स्थानीय पुलिस व जिले की स्वाट टीम के संयुक्त मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी अपराधी गिरफ्तार किए गए। खबर है, एक बदमाश के बाएं पैर में  फायरिंग के दौरान गोली लगी है।पुलिस सूत्रों की मानें,तो घायल आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अवैध हथियार व एक अपाची मोटरसाइकिल कब्जे में लिया है। जानकारी मिलने पर जनपद के अधिकारियों ने भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। मामला कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के सिसई बहलोलपुर स्थित सरयू नहर के समीप का है, जहां पुलिस व बदमाशों के बीच  मुठभेड़ हुआ। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने  बताया, कि बीती रात करीब डेढ बजे के आसपास मुखबिर से सूचना मिली, कि दो बदमाश टीवीएस अपाची बाइक से किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही जिले की स्वाट टीम के साथ स्थानीय पुलिस फोर्स सक्रिय हो गई। इटियाथोक-गोंडा मार्ग स्थित सिसई बहलोलपुर गांव के पास बदमाशों को देखकर रोकने का प्रयास किया गया। श्री सिंह ने बताया, कि पुलिस का खतरा भांफ कर बदमाशों ने अपना रास्ता बदलते हुए नहर की तरफ भागे और पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। बचाव में पुलिस टीम की तरफ से फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को मौके से दबोच लिया गया, पुलिस कार्यवाही के दौरान  आरोपी रफीक पुत्र यासीन बेहना निवासी बीरपुर थाना पयागपुर जनपद बहराइच के कब्जे से एक अदद् 315 बोर देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित एक खोखा बरामद हुआ, वहीं दूसरे घायल आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता पुत्र प्रहलाद गुप्ता निवासी गिलौला बाजार के कब्जे से एक अदद् 12 बोर तमंचा,व दो जिंदा कारतूस सहित दो फायर शुदा खोखा बरामद हुआ।घायल बदमाश का प्राथमिक उपचार के बाद थाने पर लाकर पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया, कि उनके ऊपर कई थानों में लगभग डेढ़ दर्जन से ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, व लूट जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपितों ने करीब दो माह पूर्व थाना क्षेत्र के दूल्हापुर पहाड़ी कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक के  सीएसपी संचालक से लूट के असफल प्रयास में शामिल होने की बात भी कबूल की है। इस पूरी कार्यवाही में स्वाट टीम के अतुल चतुर्वेदी व उनकी पूरी टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ,उप निरीक्षक राजेश कुमार पांडे कोतवाली की टीम का योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*