*गोंडा में विद्यालय जा रही शिक्षिका को ट्रक ने रौंदा, अयोध्या की रहने वाली थी टीचर*


       रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोँडा जिले में थाना वजीरगंज क्षेत्र के मुख्य बाजार में सोमवार सुबह विद्यालय आते समय एक ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी शिक्षिका ट्रक के आगे गिर गई। शिक्षिका ट्रक के नीचे आ गई और ट्रक उसको रौंदते हुए फरार हो गया। हादसे में शिक्षिका का रिश्तेदार भी घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष वजीरगंज संजय दूबे ने बताया सुबह गोंडा की ओर से आ रहे ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में पीछे बैठी शिक्षिका सड़क पर गिर पड़ी। ट्रक उसे रौदता हुआ भाग गया। बाईक चालक भी घायल हो गया।
पुलिस ने बताया शिक्षिका का नाम शिल्पा है जो अयोध्या जिले के बीकापुर क्षेत्र की रहने वाली थी। वह सोमवार अपने रिश्तेदार के साथ प्राथमिक विद्यालय नगवा वजीरगंज आ रही थी। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई है। शिक्षिका की मौत की खबर मिलते ही शिक्षकों में शोक छा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*