*गोंडा : महराजगंज कुँए हादसे को लेकर संगठनों का गुस्सा फूटा, सड़क पर उतरे*



            रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा जिले में महराजगंज हादसे को लेकर सोमवार को यहां पूर्व घोषणा के मुताबिक विभिन्न संगठनों ने सड़क पर उतर कर अपने गुस्से का इजहार किया। आक्रोशित संगठनों की ओर से मृतक युवकों के परिवार को इंसाफ दो, दोषियों की जवाबदेही जिम्मेदारी तय करो के नारे लगाते हुए कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया। संगठनों ने सीधा आरोप लगाया कि बीते मंगलवार को महराजगंज मोहल्ले में युवकों की जान बचाई जा सकती थी अगर मौके पर रेस्क्यू आपरेशन में सावधानी बरती गई होती। आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में अग्निशमन, नगर पालिका और जिला प्रशासन की ओर से कोई अधिकृत बयान नहीं जारी किया जाना और खामोशी संदेहास्पद बनी हुई है। 
विभिन्न संगठनों को साथ लेकर सड़क पर उतरी अवध केसरी सेना के प्रदर्शन को लेकर कलेक्ट्रेट और कमिश्नर कार्यालय पुलिस छावनी बना रहा। कई बार कमिश्नर कार्यालय कूच करते समय प्रदर्शनकारियों की पुलिस से छिटपुट झड़प भी हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल ने चौतरफा घेरा तब तक बनाए रखा जब तक प्रदर्शनकारी वापस नहीं लौट गए। सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी और कोतवाल आलोक राव लगातार मौके पर बने रहे। प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ सहयोग करते हुए कोविड नियमों का पालन करते हुए एक छोटे प्रतिनिधि मंडल के साथ कमिश्नर एस वी एस रंगाराव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महराजगंज हादसे की पूरी जांच और रेस्क्यू में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को चिन्हित करने की मांग की गई है।
सोमवार दस बजे से अवध केसरी सेना और उनके कार्यकर्ताओं की जुटाने शुरू हो गई। ग्यारह बजे से लेकर दोपहर तक प्रदर्शन का दौर चलता रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चौराहे पर भी बैठ कर अपने गुस्से का इजहार किया। संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कई संगठनों के सहयोग से अवध केसरी सेना के नेतृत्व में महाराज गंज प्रकरण पर कमिश्नर को ज्ञापन दिया दिया गया है।
आरोप है कि नगर प्रशासन की तमाम धमकी और अवरोध के बावजूद हजारोों की संख्या में लोग पीड़ित परिवार के साथ ज्ञापन में मौजूद रहे। जिसमेें अखिल भारतीय ब्राम्हण संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष  पंकज कुमार पांडेय , समाज सेवी आकाश अग्रवाल राजा , खुशबू कनौंजिया अवध केशरी महिला जिला महा मंत्री,मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा, अवध केसरी सेना के सेना प्रमुख ठाकुर नीरज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर और पूरी टीम अवध केसरी सेना, अरुण सिंह परसपुर विकास मंच समेत अन्य संगठनों और जनसामान्य के लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*