*खंभे गड़ने व तार खींचने के बावजूद बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
खंभे गड़ने व तार खींचने के बावजूद बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी
बभनजोत गोण्डा :आजादी से लेकर अबतक विधुत उपकरण प्रयोग करने का नही हुवा नसीब ग्रामीणों को। विकास की हकीकत को बयां कर रहा विकास खण्ड बभनजोत अंतर्गत ग्राम सभा ढड़ुवा कुतुबजोत जहाँ विधुत पोल व तार का कार्य तो हो गया है लेकिन ग्रामीणों के घर मे आज भी अंधेरा ही है।
ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग बिजली चालू करने की मांग कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। कुल मिलाकर बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बिजली विभाग द्वारा प्रत्येक गाँव में बिजली पहुंचाने के किए जा रहे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। यह बात हम नहीं,बल्कि खण्ड का ग्राम पंचायत ढड़ुवा कुतुबजोत बयां कर रहा है। बिजली विभाग द्वारा करीब 1 साल पहले गाँव में विद्युतीकरण कराया गया था। लोगों ने सोचा कि गाँव में विद्युतीकरण हो गया है। तो बिजली मिलेगी।अब हमारी जरूरतें भी पूरी होंगी जिससे हम लोग भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपयोग कर सकेंगे।लेकिन ग्रामीणों की सोच उनका सपना बनकर रह गया। अब विद्युत विभाग ग्रामीणों का सपना पूरा करता भी है तो कब करता है। घरों में बिजली ना पहुंच पाने की वजह से गुस्साए हुए ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।इस बाबत जब हमने जानकारी लेना चाहा तो जेई घारीघाट धनंजीव कुमार ने बताया की लाइनमैन से इसकी जानकारी लेकर अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराकर विद्युत सप्लाई चालू कर दिया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें