*गोण्डा गुनौरा में विकास कार्य में हुए फर्जीवाड़ा को लेकर जांच टीम गठित*
रिपोर्टसुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा:विकासखंड मनकापुर के ग्राम पंचायत गुनौरा में प्रधान के भ्रष्टाचार की कलई खोलने के लिए जिलाधिकारी ने कृषि उप निदेशक गोंडा को नामित करते हुए विभिन्न बिंदुओं परं जांच के आदेश दिए हैं|
बताते चलें कि गुनौरा गांव निवासी हौसिला प्रसाद पुत्र स्वर्गीय पारसनाथ ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर सोशल ऑडिट टीम के रिपोर्ट को जन सूचना अधिकार के जरिए प्राप्त करके साक्ष्यों सहित शिकायत करते हुए ग्राम प्रधान के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी| सोशल ऑडिट टीम ने गुनौरा गांव में किए गए जांच में तालाब जीर्णोद्धार कार्य नरेंद्रपुर की आईडी बदल कर एक ही कार्य को मनरेगा गाइडलाइन के विरुद्ध 3 वर्ष के भीतर दो बार में4,48317 रुपए निकालने व भीटा तालाब पर वर्ष2016,17 वर्ष 2017,18 व वर्ष 2018,19 तीन वर्ष में कुल 6,41156 रुपए निकाले गए उपरोक्त में की गई धनराशि के सापेक्ष 6419 घन मीटर मिट्टी खोदनी पड़ेगी, सोशल ऑडिट टीम के अधिकारियों के जांच में मौके पर 3 वर्षों में जो मिट्टी निकाली गई वह नहीं मिली
बेलाहा तालाब का बंधा निर्माण कार्य पर वर्ष 2018,19 में 337800 व वर्ष 2019,20 में 49504 रुपए निकाले गए, कोल्हुआ तालाब जीर्णोद्धार कार्य पर वर्ष 2018,19 में 328150 रुपए निकाले गए व वर्ष 2019,20 में 55692 रुपए निकाले गए निकाले गए धन के सापेक्ष तालाब पर 3800 घन मीटर मिट्टी से अधिक खुदाई कार्य होना चाहिए परंतु निर्मित बंधे पर 500 घन मीटर मिट्टी से अधिक का कार्य नहीं पाया गया। भीटा तालाब खुदाई कार्य, तालाब जीरणोद्धार नरेंद्रपुर, बेलाहा तालाब प्रथम भाग, कोलहुआ तालाब जीरणोद्धार गाटा संख्या 107,108, नरेंद्रपुर में नाला खुदाई कार्य कटका से सिसवा सरहद तक , योजनाओं/परियोजनाओं पर कहीं भी नागरिक सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया।
तालाब खुदाई पर मानक के अनुरूप मिट्टी ना मिलने जैसे रिपोर्ट पेश किए थे| शिकायत को संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी डॉ नितिन बंसल ने कृषि उपनिदेशक को मामले की जांच सौपी है|जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में उप कृषि निदेशक ने सचिव ग्राम पंचायत गुनौरा को उक्त जांच से संबंधित समस्त अभिलेख तीन दिवस के भीतर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें