*सफाई कर्मी लगा रहे स्वच्छ भारत मिशन को पलीता*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
भँभुआ गोण्डा ।। विकास खण्ड करनैलगंज की कई ग्राम पंचायतों में नियुक्त सफाई कर्मी ब्लॉक के उच्च अधिकारियों के संरक्षण में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगाने का काम कर रहे है । सम्बंधित ग्राम पंचायत काशीपुर , नकार , बिबियापुर गोसाईं , मौहर आदि तमाम ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थल से लेकर विभिन्न स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है । और गाँवो में नालियों का गन्दा पानी जमा होने से मच्छर भारी मात्रा में पनप रहे हैं । जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है । अगर कोई ग्राम वासी इसकी शिकायत करता है तो उसका निस्तारण ब्लॉक पर बैठे बैठे भ्र्ष्टाचार में लिप्त अधिकारियों द्वारा सिर्फ कागजों में ही कर दिया जाता है ।
अभी हाल ही में ग्राम बिबियापुर गोसाईं के मजरे खरसरियन पुरवा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री मंत्री पोर्टल पर गाँव मे फैली गंदगी व सफाई कर्मी के न आने की शिकायत दर्ज कराई थी । जिसके बाद भी कोई सफाई कर्मी गाँव मे दाखिल नही हुआ ।
मजे की बात तो तब हो गई जब गाँव के ही मोहित तिवारी के मोबाइल फोन पर मैसेज आया कि आपकी शिकायत का समाधान गुणवत्ता पूर्वक कर दिया गया है । और उसने बाद ब्लॉक से एक कॉल भी आई । जिसमें शिकायत का निस्तारण होना बताया गया , जबकि हकीकत में कोई भी कर्मचारी सम्बन्धित ग्राम सभा मे झांकने तक नही आया । इससे तो यही साबित होता है कि गांवों में नियुक्त सफाई कर्मियों व ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते महत्त्वपूर्ण अभियान स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगाया जा रहा है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें