*श्रम परिवर्तन कार्यालय के निरिक्षण में अधिकारी, कर्मचारी नदारद, सीडीओ ने अग्रिम आदेश तक वेतन रोका*


श्रम परिवर्तन कार्यालय के निरिक्षण में अधिकारी, कर्मचारी नदारद, सीडीओ ने अग्रिम आदेश तक वेतन रोका।

सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा श्रम प्रवर्तन कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
    निरीक्षण के समय श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे, कार्यालय में लेखाकार शैलेंद्र कुमार उपस्थित पाए गए, संबंधित कर्मचारी से प्राप्त आवेदन पत्रों, मुलाकात एवं शिकायत संबंधी पंजिका की मांग की गई ,परंतु कोई पंजिका अवलोकन हेतु नहीं प्रस्तुत कर सके, वहीं मृत्यु अनुदान के आवेदन पत्रों में एक आवेदन पत्र 1 वर्ष से लंबित तथा दूसरा आवेदन पत्र 6 माह से लंबित पाया गया जबकि दोनों आवेदन पत्रों पर संबंधित उपजिलाधिकारी द्वारा आख्या प्रेषित कर दी गई जिसे स्वीकृत नहीं कराया जा रहा था इसी प्रकार विवाह अनुदान में भी अधिकांश आवेदन पत्र लंबित या मामूली कमियां जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध न होना बताकर लंबित पाया गया।
1599212416620114-0
जिस पर मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र लंबित आवेदनों के निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए, इस दौरान उन्होंनेे कार्यालय के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने का निर्देश दिया गया।
सिद्धार्थनगर के मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण से श्रम परिवर्तन कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*