*पोषाहार वितरण में हो रही धांधली से ग्रामीणों में आक्रोश*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मंडल में भँभुआ विकास खण्ड करनैलगंज के ग्राम पंचायत नकार बिबियापुर गोसाईं में आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर सास बहू के एक ही केंद्र पर नियुक्ति होने से पोषाहार वितरण में धांधली का मामला प्रकाश में आया है ,जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी करनैलगंज से की है ।
ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर कार्यकत्री धर्मशीला व सहायिका सावित्री देवी एक ही परिवार से होने के कारण पोषाहार वितरण में जमकर धांधली कर रही हैं । जो भी पोषाहार वितरण के लिये आता है उसे वितरित न करके बिक्री कर दिया जाता है । अगर कोई महिला या बच्चे पोषाहार की मांग करते है तो कार्यकत्री व सहायिका द्वारा अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए भगा दिया जाता है ।
इस प्रकार केंद्र पर तैनात कार्यकत्री व सहायिका लाभार्थियों को पोषाहार न देकर सरकार की मंशा पर पानी फेर रही हैं ।
अब सवाल यह उठता है कि कर्मचारी नियमावली के अनुसार एकल परिवार से एक ही केंद्र पर दो लोगों की नियुक्ति नही हो सकती है ,तो किस नियम के तहत ये नियुक्ति की गई ।
कार्यकत्री से दूरभाष पर सम्पर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि सास बहू का एक ही केंद्र पर नियुक्त होने की शिकायत सही है । लेकिन पोषाहार का वितरण किया जा रहा है ।
अब देखना ये है कि उप जिलाधिकारी द्वारा जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है या फिर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें