*विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी का उग्र प्रदर्शन*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। जनपद में आज समाजवादी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर समाजवादी पार्टी जिला कमेटी के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ विभिन्न मांगों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। सपा कार्यकर्ता सबसे पहले गुरु नानक चौराहे के समीप सपा कार्यालय पर इकट्ठा हुए उसके बाद थाली पीटकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 22 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट बंदना त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपा सपा। कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई, कृषि अध्यादेश, कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर यह प्रदर्शन आज जनपद में किया । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक पैदल मार्च करते हुए जाने का उद्देश्य था परंतु भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाल के द्वारा गुरुनानक चौक चौराहे पर ही सभी कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। जिसके बाद सपा नेता और पूर्व विधायक प्रत्याशी सूरज सिंह, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला जिला अध्यक्ष पप्पू यादव के द्वारा विरोध जताया गया और सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाल से उनकी तीखी बहस हुई । सिटी मजिस्ट्रेट ने उनको बताया कि कोरोना महामारी के दौरान धारा 144 लागू होने के कारण किसी भी प्रकार के प्रदर्शन पर रोक लगी हुई है इसलिए आप लोग यहां से आगे नहीं जा सकते जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने 22 सूत्री मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को वहीं पर सौंपा। पूरे कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष पप्पू यादव, पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह,गोंडा सदर से पूर्व विधायक प्रत्याशी सूरज सिंह, जिला महासचिव राजीव दीक्षित, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान, जिला सचिव मोहम्मद सलीम, आसिफ सिद्दीकी मोहम्मद रईस खान, मोहम्मद शाहिद खान, चंडी प्रसाद ओझा, योगेंद्र मिश्रा, मोहम्मद कलीम खान, धर्म कश्यप, जेपी श्रीवास्तव, बब्बू सिंह बिसेन इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें