*आप गोंडा के संगठन विस्तार मे शेष नारायण मिश्रा को कटरा बाजार विधानसभा का प्रभारी बनाया गया*


           रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा मंडल मुख्यालय पर आज आम आदमी पार्टी की गोण्डा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कटरा विधानसभा प्रभारी शिवाकांत गोस्वामी जी की जन जन आक्सीजन अभियान में निष्क्रिय भूमिका के कारण कटरा विधानसभा का नया प्रभारी श्री शेषनारायण मिश्रा को जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पांडे, दिल्ली से आये हुए जिला प्रभारी अमृतनाथ शुक्ला जी व अधिवक्ता शरद दीक्षित जी की उपस्थिति में मनोनीत किया गया। 
इस अवसर पर पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य और नगर अध्यक्ष श्री सुधाकर कुमार,रणविजय सिंह, गोण्डा सदर विधानसभा प्रभारी श्री अंजनी नंदन श्रीवास्तव, जिला सचिव वकील अहमद "सर जी" समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे । इस अवसर पर  दिल्ली से आये हुए प्रभारियों ने कहा कि हमें आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि शेष नारायण मिश्रा जी पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करेंगे। इसके बाद नये मनोनीत अध्यक्ष श्री शेष नारायण मिश्रा जी ने सभी उपस्थित जिला कमेटी के सदस्यों और दिल्ली से आये हुए प्रभारियों को साथ लेकर अपने विधानसभा मे एक मीटिंग का आयोजन भी कराया जहाँ सभी मौजूद व्यक्तियों ने लोगो से अपनी बात कही और संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर जन जन ऑक्सीजन अभियान के बारे मे लोगो को जानकारी दी गयी और दिल्ली सरकार के कार्यो के बारे मे विस्तार से बताया गया और साथ ही साथ यह भी बताया गया की पार्टी मजबूती से जिला पंचायत और प्रधानी का चुनाव भी लड़ेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*