श्रद्धांजलिसभा स्व. रंजनिकांत पांडे कम्युनिस्ट पार्टी व एटक मंडल के नेता रहे*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
आज दिनांक 14सितम्बर 2020 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गोण्डा के जिला कौंसिल सदस्य जिला ट्रेड यूनियन गोण्डा के कार्यवाहक अध्यक्ष कामरेड रजनीकान्त पान्डेय जी का श्रद्धांजलि कार्यक्रम लाल झण्डा कार्यालय बिजली कर्मचारी संघ गोण्डा पर शाम को किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के बिजली कर्मचारी संघ के नेता कामरेड महेन्द्र राय व कामरेड के, एस, रावत ने कामरेड रजनीकान्त पान्डेय जी के संघर्ष को व्यर्थ नहीं जाने दिया जायेगा। एटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी व जिला बार एशोसिएशन के जिला अध्यक्ष कामरेड दीनानाथ त्रिपाठी ने कहा कि कामरेड रजनीकान्त पान्डेय जी मजदूरों व बिजली कर्मचारियों के हक हकूक के जीवन पर्यन्त तक लड़ते रहे हैं। कामरेड ईशवर शरण शुक्ल, कामरेड कौशलेन्दर पान्डेय,कामरेड सुरेश कनौजिया कामरेड रामकृपाल यादव, आद्या तिवारी आदि दर्जनों बिजली कर्मचारियों तथा नेताओं ने कामरेड रजनीकान्त पान्डेय को श्रद्धांजलि देकर याद किया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें