*किसान ने चकबंदी अधिकारी पर अनुचित लाभ देने का लगाया आरोप........*


          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा- जनपद के तहसील  करनैलगंज क्षेत्र अंतर्गत  विकासखंड परसपुर के ग्राम  पंचायत अन्दूपुर में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में एक सहायक चकबंदी अधिकारी पर अनुचित लाभ लेकर एक किसान के हित में चकमार्ग निकालने का आरोप लगाते हुए अन्दूपुर निवासी पीड़ित किसान राम गोपाल ने  चकबंदी अधिकारी के यहां अपील करने के साथ आयुक्त प्रमुख सचिव राजस्व को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर चकबंदी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को रोकने व दोषियों के विरूद्ध जांच एवं कार्यवाही की मांग कर गुहार लगाई है। पीड़ित ने आयुक्त को भेजे गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत अन्दूपुर में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के अंतिम चरण में होने के कारण चक का सीमांकन किया जा रहा है  जिसमें पीड़ित किसान के चक के बीच से उसके गांव के ही एक व्यक्ति को अनुचित लाभ देने के लिए एक सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा चक मार्ग आवंटित कर दिया गया है जबकि उक्त किसान को अपने खेत में जाने के लिए उत्तर व दक्षिण दोनों तरफ से चक मार्ग पहले से ही आवंटित है बताते चलें कि गांव का सार्वजनिक मार्ग ना होने के कारण भूमि प्रबंध समिति ने इस चकमार्ग के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर चकबंदी अधिकारी   करनैलगंज से आपत्ति दर्ज कराई है जिस पर पीड़ित किसान ने उक्त आपत्ति को ध्यान में रखते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*