*संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन*





           रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। गोंडा के संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां आए दिन उड़ाई जा रही हैं ज्यादातर लोग बिना मास्क के पूरे परिसर में घूमते हुए दिखाई देते हैं  संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में आने वाले लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, गाड़ी का फिटनेस चेक करवाने चालान और टैक्स जमा करने के लिए लोगों की भीड़ आए दिन वहां पर लगी रहती है लेकिन प्रायः यह देखा जाता है कि वहां पर आए हुए लोगों में ना तो कोई जागरूकता दिखाई पड़ रही है ना ही लोग वहां पर मास्क का प्रयोग कर रहे हैं ज्यादातर व्यक्ति बिना मास्क और बिना सैनिटाइजर के वहां पर आते हैं और एक दूसरे से सटकर लाइन लगाकर खड़े होते हैं खासकर काउंटर नंबर 3 और काउंटर नंबर 7 पर जहां पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है वहां लोग बिना मास्क और सैनिटाइजर के एक दूसरे से सट कर खड़े हुए थे यहां तक कि संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में कोई गार्ड या कोई भी सुरक्षाकर्मी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए दिखाई नहीं दिया। वैसे डीएम गोंडा डॉ नितिन बंसल ने विभागीय कार्यालयों को चेक करने का का कार्यक्रम प्रारंभ किया है आज उन्होंने विकास भवन और जिला पूर्ति कर्यालय जैसे भवनों का औचक निरीक्षण करके वहां पर जरूरी और आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए उम्मीद है कि जल्दी डीएम गोंडा संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर भी ध्यान देकर इस तरह भी कोई कार्यवाही करने का आदेश करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*