*अवैध मेडिकल स्टोर व झोलाछाप डॉक्टरबगैर वैध लाइसेंस के जगह जगह खुले हैं मेडिकल स्टोर ऐ जनता के बने दुश्मन*



          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
मनकापुर, गोण्डा। पीलखाना चौराहे पर फर्जी मेडिकल स्टोरों की बाढ़ आ गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग या तो बेखबर है या यह अवैध कारोबार उसकी साठगांठ से फल-फूल रहा है। बगैर फार्मासिस्ट अथवा अन्य संबंधित डिग्री के ही अप्रशिक्षित लोगों द्वारा मेडिकल स्टोर खोलकर आम आदमी के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां दवा के नाम पर ज़हर बेचा जा रहा है।
मनकापुर क्षेत्र का पीलखाना एरिया अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों का गढ़ बन गया है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में बग़ैर वैध लाइसेंस के मेडिकल स्टोर खोल लिए गए हैं जिन अप्रशिक्षित एवं बगैर डिग्री के लोगों द्वारा दवाएं बेची जा रही हैं। बारिश का मौसम होने के कारण इन दिनों वायरल बुखार घर घर में फैला हुआ है, जिससे मेडिकल स्टोर संचालकों व झोलाछाप डाक्टरों की चांदी है।दुकान पर हरी, नीली, पीली रंग की हर गोली देकर अप्रशिक्षित मेडिकल स्टोर संचालक लोगों की जिंदगी के साथ अवैध कमाई के चक्कर में खिलवाड़ कर रहे हैं। बताते हैं कि स्वास्थ्य विभाग के ड्रग निरीक्षक कभी कभार दौरा करके एक जगह सभी को बुलाकर वसूली करके अपने दायित्वों की इतिश्री कर चले जाते हैं। महज पीलखाना जैसे एक छोटे से तिराहे पर दर्जनों झोलाछाप डाक्टर व मेडिकल स्टोर चल रहे हैं।ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे मनकापुर क्षेत्र में इस तरह के कितने मेडिकल स्टोर व झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिक संचालित हो रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार की लाइसेंसिंग प्रणाली में प्रत्येक मेडिकल स्टोर पर प्रशिक्षित चिकित्सक या फार्मासिस्ट का होना जरूरी है, लेकिन यह मानक मनकापुर के लिए दुर्लभ और बेमानी है। मनकापुर में फर्जी मेडिकल स्टोरों के संचालकों में प्रशासन का कोई डर नहीं दिखाई दे रहा है।
अगर समय रहते स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन नहीं चेता तो तमाम लोग आर्थिक रूप से तो शोषण के शिकार होते ही रहेंगे, बल्कि उनकी जिंदगी से भी ये खिलवाड़ करते रहेंगे। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मधु गैरोला का कहना है कि अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों व झोलाछाप डॉक्टरों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। फिर भी यदि ऐसा है तो निश्चित रूप से बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*