*युवक पर जानलेवा हमला मामला दर्ज कराने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है दलित युवक*


         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा  
गोंडा जनपद के इटियाथोक थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरे सब सुख तेलियन पुरवा निवासी राम कुमार पुत्र वेकारु पर 2 जुलाई 2020 को 10:00 बजे के आसपास दिन में खुलेआम भगुरहा  जमुनिया बाग के सुरेंद्र ननके, अनीश राजेश विकी अज्ञात कई लोग मोटरसाइकिल से आए युवक व उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया शोर मचाने पर ग्रामीणों के आने के बाद युवक व उसके परिवार की जान बची वही कुछ ग्रामीण भी घायल हो गए जिसकी सूचना डायल 112 , व इटियाथोक थाना कोतवाली पुलिस को दी गई लेकिन वाह रे इटियाथोक पुलिस मामला दर्ज करना तो दूर युवक को ही धमका कर मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर लाखों वसूल लिए युवक ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा एक तरफ योगी सरकार कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने का प्रयास कर रही है वही उसके ही मातहत पुलिस कर्मचारी योगी प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाने में आगे चल रहे हैं युवक व उसका परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर है एक तरफ सरकार की तरफ से सख्त आदेश है यदि कोई भी व्यक्ति थाने पर आता है तो उसकी एफ आई आर दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाए लेकिन इस प्रकरण को देखकर यही लगता है कि जैसे पुलिस कानून का पालन करना ही भूल गई है अब ऐसे में योगी सरकार ऐसे भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है यह तो आने वाला समय तय करेगा। वहीं युवक ने बताया कि मेरी पत्नी बिना बताए घर से गायब हो गई थी जब मैंने इसकी जानकारी पुलिस को दी जब इस घटना की जानकारी मेरे ससुराल पक्ष को हुई तो वह दल बल के साथ आए और हम लोगों के ऊपर हमला बोल दिया यह घटना होने के बावजूद पुलिस मामले को दर्ज नहीं किया वर्ली ससुराल पक्ष के लोग लगातार मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं अगर मेरे साथ कोई घटना घट जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*