*गोंडा जिला के सोमरही ग्राम सभा मे महादेव युवा सेवा संस्थान द्वारा कराया गया बृक्षारोपण का कार्य*



          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मंडल के इटियाथोक ब्लॉक में आज दिनांक 22/9/2020 को महादेव युवा सेवा संस्थान की तरफ से पर्यवारण को शुद्ध करने के लिए ग्राम सभा सोमरही के मजरा घिहक पुरवा में ग्रामप्रधान के निर्देशानुसार रोजगार सेवक के सहयोग से बृक्षारोपण का कार्य सम्पन्न हुआ इस कार्य के दौरान महादेव युवा संस्था के युवाओं ने वहाँ के ग्रामीणों को  ।बृक्षारोपण से होने वाले फायदे से वहाँ के लोगों को अवगत कराया तथा लोगों को प्रेरित किया के सभी लोग बृक्षारोपण की उपयोगिता से अपने अपने घर के लोगों को अवगत कराएं । इस कार्य के समय अध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय मीडिया प्रभारी उमेश कुमार तिवारी , ग्राम रोजगार सेवक अशोक कुमार वर्मा, कुलदीप मिश्रा,रामप्रकाश मिश्रा व ग्रामीण लोग उपस्थित थे । हमारे इस प्रयास से हमारी आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी हम ऐसी कामना करते हैं वहाँ पर उपस्थित लोगों ने अन्य जगहों पर भी बृक्षारोपण  कराने के लिए महादेव युवा संस्था के अध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय जी आग्रह किया जिसपर संस्था के अध्यक्ष ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस प्रकार के अनेक सामाजिक कार्य करने के लिए हमारी महादेव युवा सेवा संस्थान हमेशा कटिबद्ध है । आगे भी इस प्रकार के  पर्यवारण संरक्षण कार्य हेतु हमारी महादेव युवा सेवा संस्था के सभी सदस्य हमेशा कार्यरत रहेंगे और लोगों को जागरूक करते रहेंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*