*बिजली का निजीकरण का फैसला आत्मघाती कदम है सरकार का ---- सत्य नारायण तिवारी*



          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
 बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में जुलूस निकाल रहे बिजली कर्मचारी नेताओं सहित ट्रेड यूनियनों के नेताओं की गिरफ्तारी निंदनीय है यह बात एटक के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कामरेड सत्य नारायण तिवारी ने कहा और सरकार के निजीकरण पर सवाल खड़ा किया कि यह किसी भी प्रकार से जनता के हित में नहीं है। सीआईटीयू उत्तर प्रदेश के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि निजीकरण अगर बहुत अच्छा होता तो आजादी के बाद इन सार्वजनिक उपक्रमों का सरकारी करण ही क्यों किया गया आज जब इन उपक्रमों ने करोड़ो लोगों को रोजगार देने के साथ साथ देश के सर्वागीण विकास में सहायक सिद्ध हुई हैं और इनको फिर निजी हाथों में देना किसी भी प्रकार से न तो देश हित में है और न ही जनता के हित में, बिजली प्रति यूनिट रूपये 15 से भी ज्यादा हो जाएगी तथा मुनाफाखोरी में जनता ही पिसेगी।   आज लखनऊ में 





शहीद ए आजम के जन्म जयंती पर निजिकरण के विरोध मे आज पूरे प्रदेश बहुत जोरदार सभाए हुयी एवं मशाल जुलूस निकाले गये। राजधानी लखनऊ मे फील्ड हास्टल पर हुयी सभा मे सैकड़ो कर्मचारि,जूनियर इन्जीनियर एवं अभियन्ता एकत्र हुये ।
सभा के बाद जैसे ही मशाल जुलुस निकालने की तैयारि शुरु हुयी की इस बीच भारी पुलिस बल मे फील्ड हास्टल को घेर लिया एवं शांतिपूर्वक सभा कर रहे बिजलीकर्मियो को मशाल जुलुस निकाल्ने नही दिया एवं गिरफ्तारिया शुरु कर दी।
*संघर्ष के संयोजक इं शैलेन्द्र के नेतृत्व मे इं प्रभात सिंह(महसचिव अभियन्ता संघ) इं पल्लव मुखर्जी(वरिष्ठ उपा),जूनियर इन्जीनियर्स संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष इं जीवी पटेल  एवं  महासचिव इं जय प्रकाश  श्री महेंद्र राय , डी के  मिश्रा,प्रेमनाथ राय,दीपक चक्रवर्ती एवं सैकड़ो बिजलीकर्मियो को गिरफ्तार कर लिया गया।*
  बहादुर साथियो,सरकार व प्रबंन्धन निजिकरण करने पर अमादा है और संघर्ष समिति लोकतंत्रीक शन्तिपूर्ण तरीके से अपना विरोध व्यक्त कर रही है किन्तु  सरकार ने वार्ता के जरिये कोई समाधान निकालने के बजाय दमन का रास्ता चुना है।
 




*हमे अपना अभियान जारी रखना है और पूर्व घोषित कार्यक्रम एवं संघर्ष समिति की नोटिस के अनुसार पूरे प्रदेश मे जेल भरो आन्दोलन प्रारम्भ करने का आह्वान किया गया।*
इन्कलाब जिन्दाबाद -जिन्दाबाद-2
*@शैलेंद्र दुबे (संयोजक)*
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*