*कृषि अध्यादेश के विरोध में न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन जारी*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा मंडल के भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दल के द्वारा पूरे देश में इस समय कृषि अध्यादेश के विरोध में और न्यूनतम समर्थन मूल्य में सुधार को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है इसी क्रम में आज भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष वंश राज वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया जिसमें यह कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा 5 जून 2020 को लागू किए गए अध्यादेशों का देश के किसान विरोध कर रहे हैं वहीं सरकार द्वारा इन आदेशों को एक देश एक बाजार के रूप में कृषि सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम बता रही है तो वहीं भारतीय किसान यूनियन इन आदेशों को कार्यक्षेत्र में कंपनी राज के रूप में देख रही है कुछ राज्य सरकारों द्वारा भी इसको संघीय ढांचे का उल्लंघन मानते हुए इन्हें वापस लिए जाने की मांग की जा रही है देश के अनेक हिस्सों में इसके विरोध में किसान आवाज उठा रहे हैं किसानों को इन कानूनों से कंपनी का बंधुआ बनाए जाने का खतरा सता रहा है कृषि में कानून नियंत्रण मुक्त विपणन भंडारण आयात निर्यात किसान हित में नहीं है इसका खामियाजा देश के किसान विश्व व्यापार संगठन के रूप में भुगत रहे हैं देश में 1943 1944 में बंगाल के समय ईस्ट इंडिया कंपनी के अनाज भंडारण के कारण लगभग 4000000 लोग भूख से मर गए थे समर्थन मूल्य कानून बनाने जैसे कृषि सुधारों से किसान बिचौलियों और कंपनियों द्वारा किया जा रहा अतिशोषण बंद हो सकता है और इस कदम से किसानों की आय में वृद्धि हो सकती है अतः भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन के माध्यम से निम्न मांग करती है, प्रथम कृषक सशक्तिकरण और संरक्षण कीमत आश्वासन एवं कृषि सेवा करार अध्यादेश 2020 दूसरा कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश 2020 तीसरा आवश्यक वस्तु अधिनियम संशोधन अध्यादेश 2020 कृषि और किसान विरोधी तीनों अध्यादेशों को तुरंत वापस लिया जाए न्यूनतम समर्थन मूल्य को सभी फसलों पर फल और सब्जियों को शामिल करते हुए लागू किया जाए और इसको लागू करते हुए कानून बनाया जाए समर्थन मूल्य से कम ना तो फसल की खरीद हो और यदि खरीद होती है तो उस को अपराध की श्रेणी में शामिल किया जाए। उपरोक्त धरना प्रदर्शन में श्री वंश राज वर्मा जिला अध्यक्ष, श्री रवि नंदन सिंह जिला उपाध्यक्ष, सीताराम वर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, हरि भान यादव जिला संगठन मंत्री, सदानंद दुबे जिला महासचिव,जयप्रकाश मिश्र जिला उपाध्यक्ष,राजदत्त वर्मा जिला सचिव, इस्माइल जिला सचिव, श्री राजेश्वर तिवारी जिला मीडिया प्रभारी,श्री सुदामा सिंह जिला प्रवक्ता,श्री मनोज कुमार उपाध्याय तहसील करनैलगंज प्रभारी, श्री तपन कुमार चौहान करनैलगंज, हनुमंत सिंह तरबगंज, श्रीमती सुमन शुक्ला तहसील सदर, श्री गोपाल सिंह तहसील मनकापुर इत्यादि लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें