*हमारे प्रधान चौकीदार की स्थिति इस प्रकार हैकुछ लोग गांव में कभी-कभी धन/सोना दोगुना करने के लिए आते हैं*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
*हमारे प्रधान चौकीदार की स्थिति इस प्रकार है
कुछ लोग गांव में कभी-कभी धन/सोना दोगुना करने के लिए आते हैं*
ऐसे लोगों को जो भोले भाले हैं उन्हें को फंसाते हैं अगर उन भोले भाले लोगों को कोई सजग करना चाहे तो प्रधान सेवक की तरह ठग कहते हैं कि आप किसी के भुलावे में ना पड़े आप दौलतमंद हो जाएं आपका धन दोगुना हो जाए कोई नहीं चाहता आप सदियों से गरीब हैं और गरीब बने रहेंगे मैं आपका धन दोगुना करना चाहता हूं और इस तरह किसी न किसी तरह उस भोले भाले व्यक्ति को जिसमें ज्यादातर महिलाएं होती हैं उनको यह ठग फंसा लेते हैं और उनका धन दोगुना करने के लिए उनके झोले मैं कंकड़ पत्थर भरकर कहते हैं किसे कुछ दिनों के लिए रख दीजिए सावधान कोई देखे ना अगर ऐसा हुआ तो इसके जिम्मेदार आप होंगे और यह सारा धन कंकड़ पत्थर हो जाएगा जब चार-पांच दिन बाद या किसी नियत समय के बाद उसे वह व्यक्ति खोलता है वह ईट पत्थर ही रहता है और जब उसे पछतावा होता है वह सोचता है कि क्यों नहीं जो लोग मना कर रहे थे उनकी बात हमने मानी लेकिन तब बहुत देर हो चुकी होती है।
किसानों कि आय और धन को दोगुना करने मैं कुछ ऐसे ही लोग लगे हैं मेरी अपील है कि किसान इन से सावधान रहें।
हेमंत नंदन ओझा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें