*दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बिना कार्यवाही के छोड़ दिया मोतीगंज पुलिस*




           रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा।जिले के मोतीगंज पुलिस ने ऐसा कारनामा करके दिखाया है कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।बीते बुधवार की देर शाम को दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।तीन दिनों तक थाने में कैद कर रखा लेकिन बिना कोई कार्यवाई किए आरोपी को छोड़ दिया जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जहां योगी सरकार का फरमान है कि किसी भी दुष्कर्म पीडि़ता को तत्काल न्याय मिले वहीं मोतीगंज पुलिस सरकार के फरमानों की धज्जियां उडाने में लगी है।एक महीने बाद पुलिस ने दुराचारी को गिरफ्तार कर पायी थी।पीडि़ता और उसकी मां को पुलिस तीन दिनों से थाने बुलाती थी और फिर मामला सुलह न होने पर उसे डांट कर भगा देती थी।
मंगलवार को पीडि़ता और उसकी मां ने अपनी फरियाद सुनाने और न्याय मांगने एसपी के यहां गयी।एस पी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि जबसे आरोपी को पुलिस ने छोड दी है तभी से आरोपी अंशू पुत्र नरदाहे,राजकुमार निवासी गरिबाजोत व अंशू के जीजा निवासी बेसहूपुर धमकी दे रहे हैं कि अब सुलहनामा कर लो नहीं तो अबकी उठाकर ही ले जाऊंगा,कोई कुछ नहीं कर पाएगा।पीडि़ता ने आरोपी के गिरफ्तारी की मांग करते हुए किसी अप्रिय घटना को न होने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*