*अधिवक्ता से अभद्रता मामले में सिटी मजिस्ट्रेट और डीएम कार्यालय का बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया घेराव*




         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा। उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम और एआरटीओ के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्रवाई की गई इस छापेमारी की कार्रवाई अब विवादों के घेरे में है सर्वप्रथम तो यह कहा गया कि डीएम के आदेश के बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई विभिन्न समाचार पत्रों और समाजसेवी संगठनों के द्वारा यह शिकायत मिल रही थी कि वहां पर दलालों का बोलबाला है किसी भी प्रकार का अगर आप कार्य कराने जाते हैं तो आपको दलालों के माध्यम से ही करवाना पड़ता है जिसको लेकर अभी 1 दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट बंदना त्रिवेदी सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम और एआरटीओ के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर छापेमारी की कार्रवाई की गई जिसमें एक अधिवक्ता वहां पर अपना कोई निजी कार्य कराने गए थे जब उक्त अधिवक्ता सिटी मजिस्ट्रेट बंदना त्रिवेदी से मिले तो वंदना त्रिवेदी ने अधिवक्ता से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए बातचीत की यहां तक की अधिवक्ता ने अपना परिचय पत्र दिखाते हुए अपना परिचय दिया इसके बावजूद नगर मजिस्ट्रेट ने आरटीओ ऑफिस परिसर में दोबारा न दिखाई पड़ने और अगर यहां दोबारा दिखे तो वकालत निकाल दूंगी जैसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। जिसके बाद अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा अधिवक्ताओं ने लामबंद होकर सिविल बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्षों के नेतृत्व में डीएम कार्यालय और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर नारेबाजी की गई और दोनों कार्यालयों का घेराव किया गया अधिवक्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट के कार्य बहिष्कार की धमकी दी और संपूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर दिया गया। डीएम डॉ नितिन बंसल के अनुपस्थित रहने की वजह से एडीएम राकेश सिंह को इस धरना प्रदर्शन और कार्यालय घेराव के बाद ज्ञापन सौंपा गया जिसमें यह कहा गया है कि जब तक सिटी मजिस्ट्रेट बंदना त्रिवेदी को यहां से हटाया नहीं जाता है तब तक अधिवक्ता कार्य विरत रहेंगे और उनके कोर्ट में कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उप संभागीय परिवहन कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की संपत्ति की जांच कराने और उप संभागीय परिवहन कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की इस पूरे घटनाक्रम में दोनों बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिपाठी महामंत्री मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार पांडे, उपेंद्र मिश्र राजेंद्र तिवारी,रविंद्र कुमार श्रीवास्तव,माधव राज मिश्र, रामकृपाल शुक्ल, कौशल किशोर पांडे,संतोष लाल तिवारी, अरविंद अनिल सिंह,डीपी ओझा, अंजनी नंदन श्रीवास्तव इत्यादि अधिवक्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*