*गले में साड़ी का फंदा डालकर फांसी पर झूल गयी छात्रा*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा। इंटर मीडिएट की छात्रा ने शनिवार रात अपने बेडरूम में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना लड़की के पिता बसंत लाल जायसवाल ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आर्यनगर अंकुर वर्मा व थानाध्यक्ष कौड़िया मनोज कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच-पड़ताल शुरू की।
थानाध्यक्ष कौड़िया मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी आर्यनगर के चौराहे के निवासी बसंत लाल जायसवाल की 15 वर्षीय पुत्री बुलबुल जायसवाल स्थानीय कस्बे में संचालित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह अपने परिवार के साथ शाम को खा-पीकर छत के ऊपर अपने बेडरूम में सोने के लिए चली गई, जहां पर वह पढ़ती और सोती थी। देर रात उसने साड़ी को गले में बांधकर छत से लटक कर आत्महत्या कर लिया।
सुबह उसके न उठने पर परिवार वालों ने उसे जगाने के लिए कमरे में गए तो उसे छत से लटकी देख सभी लोग अवाक रह गए। इसकी सूचना उसके पिता बसंत लाल ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना की जांच व पड़ताल शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के असली कारण का पता चल सकेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें