*अज्ञात कारणों से लगी आग में फूस के दो घर जलकर हुऐ खाक*

            रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा

गोण्डा मंडल करनैलगंज कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अहिरौरा के मजरा झलियन पुरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो घर जल गए। जिसमें करीब दो लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
ग्रामीणों ने आग लगने के बाद एकजुटता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। जिससे पूरा गांव जलने से बच गया। शनिवार की रात्रि करीब 2 बजे के आसपास ग्राम अहिरौरा के मजरा झलियन पुरवा निवासी अजय कुमार व संगम लाल के घर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख में तब्दील हो गया और घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन, खाने पीने की वस्तुएं एवं अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद भभुआ चौकी प्रभारी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। आग को ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया और आग को काबू में किया। जिससे गांव के अन्य घर बच गए। इस संबंध में अजय कुमार द्वारा सूचना भी दी गई है। आग से करीब दो लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। 
चौकी प्रभारी भभुआ प्रदीप कुमार गंगवार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने के बाद वह जांच करने मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*