*इंजीनियर्स डे पर विशेष- मैकेनिकल इंजीनियर ने लिखी किताब द रियल समाजवादी हीरो अखिलेश यादव*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा मंडल इंजीनियरिंग की और मैनेजमेंट की पढ़ाई कितनी कठिन होती है इससे आप सभी वाकिफ हैं एक इंजीनियर जो बड़ी मुश्किलों से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके एक उत्कृष्ट इंजीनियर बना लेकिन लेखन का ऐसा जज्बा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता अखिलेश यादव की जीवन शैली और आदर्शों से प्रेरित होते हुए उनकी 35 पन्नों की बायोग्राफी ही लिख डाली। और किताब भी ऐसी लिखी कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने इंजीनियर से अंग्रेजी में लिखी किताब द रियल समाजवादी हीरो अखिलेश यादव का हिंदी में प्रकाशन करने को कहा है। गोंडा जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फैजाबाद रोड निवासी फहद अंजुम का यूं तो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते समय किताबों से पुराना नाता रहा लेकिन वह कब अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई से लेखन की तरफ आ गए उन्हें खुद पता नहीं चला। गोंडा जनपद के फैजाबाद रोड निवासी अधिवक्ता लतीफ खान का सैफई से पुराना रिश्ता रहा है,पिता के साथ ही फहद को कई बार मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से मिलने का अवसर भी मिला इन मुलाकातों का नतीजा यह रहा कि मैकेनिकल इंजीनियर फहद अंजुम ने समाजवादी नेता की जीवन शैली और आदर्शों से प्रेरित होकर अखिलेश यादव पर 35 पन्नों की बायोग्राफी लिख डाली। प्रतियों के प्रकाशन से पूर्व इस किताब की मूल प्रति जब अखिलेश यादव ने देखी तो इसे हिंदी में भी प्रकाशित करने का अनुरोध किया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को कार्यालय में इंजीनियर फहद अंजुम को उनकी इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया और प्रशस्ति पत्र दिया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह और सपा महासचिव राजेश दीक्षित समेत कई लेखकों और साहित्यकारों ने इस युवा के पुस्तक लेखन की तारीफ की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें