*आंगनबाड़ी कार्यकत्री की शिकायत करना पड़ा महंगा एक महिला को*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
एक महिला को आंगनबाड़ी कार्यकत्री की शिकायत करना पड़ा महंगा। गोंडा जनपद के आंगनबाड़ी केंद्र केवल कागजों में संचालित हो रहा है कोई भी इसकी शिकायत करता है तो उसे सुविधा ना मिल कर गालियां व धमकी से नवाजा जाता है । जिसकी एक बानगी इटियाथोक थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पन्ना बगुलहा आंगनबाड़ी पर सटीक बैठती है आंगनबाड़ी केंद्र जांच करने आए अधिकारी ने ग्राम पंचायत की एक महिला मीना देवी पत्नी जगधर से पूछा आंगनबाड़ी केंद्रों से क्या सुविधाएं मिलती है तो महिला ने हकीकत बयान कर दी कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल कागजों में संचालित हो रहा है कोई लाभ नहीं मिल रहा है इसकी जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री वह उसके घरवालों को हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्री व उनके घर वालों तुलसी राम , सीता राम पुत्र गण सूर्य लाल महिला के घर चढ़ कर गए और हाथ पकड़ कर कहा कि अधिकारी से शिकायत क्यों की इस पर महिला ने कहा कि जो बात थी मैंने सही सही बात बता दी इस पर वे लोग भड़क गए उन लोगों ने जान माल से मारने की धमकी दी जब महिला ने इसकी शिकायत इटियाथोक थाना कोतवाली पर की तो फिर दबंगों ने महिला के साथ बदतमीजी की और कहा यह दोबारा थाने पर शिकायत करने जाओगी अपनी जान से भी जाओगी इज्जत भी जाएगी महिला ने फिर घबराकर थाना कोतवाली इटियाथोक पर प्रार्थना पत्र दोबारा देकर जान माल की गुहार लगाई महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है इसका नाजायज फायदा दबंग दिखा रहे हैं अब ऐसे में प्रश्न उठता है यह हाल है आंगनबाड़ी केंद्र चलाने वाली महिलाओं व उसके परिजनों का केंद्र भी नहीं चलाएंगे और गांव वालों को कोई सुविधा भी नहीं देंगे कोई शिकायत करेगा तो उसके साथ बदतमीजी और जानमाल की धमकी देंगे ऐसे में शासन व प्रशासन को सच्चाई का पता कैसे चलेगा दबंगों पर पुलिस क्या कार्यवाही करती है आने वाला समय तय करेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें