*सेवानिवृत शिक्षक को उसके ही कलयुगी बेटों ने पीट पीट कर मौत के घाट उतारा*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा जनपद के इटियाथोक थाना अंतर्गत रायपुर ब्रह्मचारी के पंडित पुरवा में बीती रात उनके ही कलियुगी बेटों ने मौत के घाट उतार दिया वही धारदार हथियार से छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रायपुर ब्रह्मचारी के मजरा पंडित पुरवा , बीते रविवार की देर शाम घरेलू विवाद में पिता-पुत्र आपस में भिड़ गए। इसमें पिता की मौत हो गई। इस घटना में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर देर रात क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने भारी पुलिस बल के साथ मौका ए वारदात पर पहुंच कर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया व मातहतों को दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, पंडित पुरवा गांव निवासी मृतक मोहर मणि पांडे(70) पुत्र बच्चा लाल पांडे सेवानिवृत्त शिक्षक थे, जिनके तीन पुत्र अजय कुमार पांडे उर्फ मुन्ना, राजेश पांडे, व बृजेंद्र कुमार पांडे उर्फ बबलू है जन चर्चा है बड़ा बेटा अजय कुमार पांडे व छोटे बेटे बृजेंद्र कुमार पांडे उर्फ बबलू के बीच आपसी बंटवारे को लेकर आए दिन विवाद रहता था। रविवार की रात भी दोनों ने किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना गहराया, कि नौबत मारपीट पर आ गई। इसी बीच मोहर मणि पांडे को लाठी-डंडे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से मोहर मणि को जिला अस्पताल पहुंचाया गया और वहां उनकी मौत गई। वही छोटे बेटे बृजेंद्र कुमार पांडे को भी धारदार हथियार से घायल कर दिया गया, जिसका जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है जहां जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है । इस प्रकरण में पुलिस की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है जबकि गांव में लोग साफ शब्दों में कह रहे हैं सेवानिवृत्त शिक्षक मौत उसके बेटों ने ही की है तो फिर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें