♦️♦️ *पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने चौकी प्रभारियों के साथ की समीक्षा बैठक, अपराध पर अंकुश लगाने के दिए सख्त निर्देश –*

         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा    
*दिनांक01.09.2020* रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा सभागार में पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राजकरन नय्यर ने जनपद के चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें उनके द्वारा  पिछले 06 माह में किये गये कार्यो जैसे निरोधात्मक कार्यवाही, टॉप -10 अपराधियों पर कार्यवाही, एच एस की वर्तमान स्थिति आदि की समीक्षा की ।  तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, भंडारण, परिवहन व बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, लंबित विवेचनाओं विशेषकर अनावरित अभियोगो के निस्तारण, वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने, बालिकाओं एवं महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही करने, वाहन चेकिंग के दौरान आम जनता से अच्छा बर्ताव करने, आमजनमानस में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने हेतु पैदल गश्त को और अधिक प्रभावी बनाए जाने, जनता द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्रों, लंबित जनशिकायतो एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए । चोरी व लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कस्बा व ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाने, बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ करने एवं सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान दृश्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाये रखने हेतु विशेष जोर दिया । इसके साथ ही जमीन सम्बन्धी विवादों का तत्काल संज्ञान लेकर राजस्व टीम की मदद से मामलो का निस्तारण कराने का निर्देश दिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*