*दिल्ली से आये प्रभारियों द्वारा "आप" गोंडा को दिया गया ऑक्सीजन जाँच का उपकरण और ट्रेनिंग*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। आज आम आदमी पार्टी गोंडा की सदर विधानसभा एवं कटरा विधानसभा की एक बैठक अस्थाई कार्यालय शर्मा होटल पर संपन्न हुई । जिसमें दिल्ली से आये प्रभारी श्री अमृतनाथ शुक्ला जी व शरद दीक्षित 'एडवोकेट' जी द्वारा , दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी और उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह के आवाह्न पर डोर टू डोर ऑक्सीमीटर द्वारा ऑक्सीजन लेवल जाँच करने की ट्रेनिंग दी गयी तथा ऑक्सीमीटर व सेनिटाइजर भी वितरण किया गया । इस मौके पर 'आप' जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पाण्डेय, जिला सचिव श्री वकील अहमद 'सर जी', जिला कोषाध्यक्ष श्री किशोरचन्द्र भारती 'एडवोकेट', सदर विधानसभा प्रभारी श्री अंजनी श्रीवास्तव 'एडवोकेट', 'आप' अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री दिवाकर तिवारी 'एडवोकेट', जिला मीडिया प्रबन्धक श्री मनीष सिंह 'एडवोकेट', नगर अध्यक्ष श्री सुधाकर कुमार, कटरा विधानसभा सहप्रभारी डॉ०मनोज मिश्रा,मीसम हसन, अफ़ज़ाल रायनी, मोहम्मद निजाम,मोहम्मद ज़मीर खान, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे । मीटिंग में अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री दिवाकर तिवारी एवं सदर विधानसभा प्रभारी श्री अंजनी श्रीवास्तव जी के प्रस्ताव पर जिलाध्यक्ष श्री दिग्गज पाण्डेय जी ने अधिवक्ताओं, मुन्सी, पैरोकारों आदि को कोरोना काल में उनके स्वास्थ्य को लेकर, गोंडा जिले में जिला अधिवक्ता संघ व सिविल बार संघ को ऑक्सीजन लेवल जांच हेतु ऑक्सीमीटर आम आदमी पार्टी गोंडा की तरफ से देने का फैसला किया है, जिससे इस कोरोना काल मे आम जन-मानस के स्वास्थ्य की रक्षा हो सके ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें