*संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लड़के की लाश , हत्या की आशंका*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
इटियाथोक थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पारसराय के पेमई पुरवा मियां पट्टी बीते बुधवार को 12 वर्षीय एक. लड़के की संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में लाश मिली जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने इटियाथोक पुलिस को दी मौके पर पहुंची इटियाथोक पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है क्षेत्र में जन चर्चा है कि जिस लड़के की लाश मिली है उसका नाम जीशान है उम्र लगभग 12 वर्ष आए दिन उसके पिता शमसुद्दीन से मारपीट होती रहती थी ग्रामीणों ने यहां तक बताया कि शमसुद्दीन शराब पीकर अपने बच्चे को मारता पीटता था सोमवार को अचानक बच्चा गायब हो गया ग्रामीणों ने इसकी खोज बीन की गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी लाश गन्ने के खेत में देखा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने गन्ने के खेत से लड़के के शव को बरामद किया शव को देखकर यही लगता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है जबकि उसके पिता शमसुद्दीन का कहना है कि उसको सांप ने काटा है प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है किस सांप काटे का कोई निशान मौजूद नहीं है इससे साफ स्पष्ट है कि उसकी हत्या की गई है पुलिस का वही पुराना राग पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बताएंगे हत्या हुई है या कुछ और जब की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें गला दबाकर हत्या की गई है लेकिन इसको पुलिस उजागर नहीं कर रही है पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है जबकि इसमें साफ सुथरा हत्या का मामला लग रहा है ऐसा ग्रामीणों का कहना है अब देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस हत्या का मामला दर्ज करती है या मामले को रफा-दफा करती है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें