*कुंए में गिरे बछड़े को निकालने गए पांच युवक डूबे, रेस्क्यू जारी*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडाकोतवाली नगर के महराजगंज मोहल्ले में मंगलवार दोपहर पांच युवक कूएँ में डूब गए हैं। इसकी खबर मिलते ही फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोग भी भारी संख्या में जुट गए हैं। जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आसपास के लोगों के मुताबिक मंगलवार कोई बछड़ा कूए में गिर गया था। जिसे निकालने के लिए यह पांच युवा कुएं में उतरे थे लेकिन डूबने लगे तो शोर मचाया। तब लोगों को जानकारी हुई। कुए में जहरीली गैस होने के कारण अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
फायर बिग्रेड और नगर पालिका की टीमों को रेस्क्यू में लगाया गया है। सभी पांचों की उम्र बीस से पच्चीस साल के बीच की बताई जा रही है।आसपास के लोगों के मुताबिक डूबने वालों में विभव, विष्णु, रिंकू, छोटू, मोनू शामिल हैं। एक सिपाही के भी डूबने की आशंका जताई जा रही है। सभी के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी ने बताया कि युद्ध स्तर पर बचाव कार्य किया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें