*यूपी में लॉकडाउन पूरी तरह खत्‍म, अब रविवार को भी खुलेंगी दुकानेगी*


         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
उत्‍तर प्रदेश में लॉकडाउन अब पूरी तरह खत्‍म हो गया है। अब रविवार को भी दुकानें खुलेंगी। अब बाजारों की साप्‍ताहिक बंदी की पूर्व निर्धारित व्‍यवस्‍था लागू होगी। बाजार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खोले जाएंगे। 

अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इसके निर्देश अफसरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में जो भी विकास की योजनाएं चल रही हैं, उन्हें गति दी जाए। मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाया जाना चाहिए।

होटल-रेस्‍टोरेंट भी खुलेंगे

उन्‍होंने कन्‍टेंनमेंट जोन को छोड़कर अन्‍य स्‍थानों पर सभी होटलों और रेस्‍टोरेंटों को शुरू कराने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही कहा कि इन गतिविधियों के संचालन में संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कन्‍टेनमेंट जोन में सभी लोगों का कोविड-19 टेस्‍ट कराया जाए। 

कन्टेंनमेंट जोन में होगी सख्ती 
कन्टेनमेंट जोन में सघन कान्टैक्ट ट्रेसिंग तथा हाउस टू हाउस सर्विलांस होगा। केवल चिकित्सीय आपाताकालीन स्थिति व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को छोड़कर कोई भी व्यक्ति न अंदर आ सकेगा, न बाहर जा सकेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*