*हाथरस के बलात्कारियों को फाँसी दो ---- खगेंद्र जनवादी*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मंडल प्रदेश में हाथरस में हुई घटना को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा व सपा पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन को एसओ छपिया और चौकी इंचार्ज मसकनवा दल बल के साथ अलग हो रहे प्रतिरोध को न किये जाने का खूब दबाव बनाया।कार्यक्रम विरोध की आवाज सबसे पहले उठाने वाले साथी जिला कमेटी के अध्यक्ष साथी दुर्गा पटेल जिला कमेटी सदस्य सुनील, सतीश, दुर्गा, गिर्जेश अंकित, सपा के साथी अंबुज त्रिपाठी अंबुज त्रिपाठी विशाल पांडे, राजेश वर्मा सहित तमाम साथी कार्यक्रम करने पर अड़े रहे।संगठन के पूर्व जिला सचिव खगेन्द्र जनवादी ने प्रतिरोध करने को लेकर गिरफ्तारी देने को तैयार हुए। देखते देखते सभी साथी समर्थन करने लगे।थानाध्यक्ष छपिया व चौकी इंचार्ज मसकनवा ने फिर कहा कि हम कार्यक्रम करने की अनुमति नही दे रहे हैं।उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दो दर्जन साथियों ने घटना का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें