रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
लखनऊ- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, उत्तर प्रदेश ने उच्च न्यायालय द्वारा डा. कफील के ऊपर लगाये गये NSA को निरस्त करने और उनकी शीघ्र रिहाई के आदेश का स्वागत किया है।
भाकपा ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुये कहा कि वह तानाशाही तरीके से चल रही है और प्रतिरोध की हर आवाज को सत्ता के अभूतपूर्व दुरुपयोग से कुचल रही है।
न्यायालयों ने अपने फैसलों और कार्यवाही से कई बार उसे आईना दिखाया है, लेकिन यह सरकार सुधरने को तैयार नहीं है। कोरोना महामारी की आड़ में भी वह प्रतिरोध की गतिविधियों को कुचल रही है।
कारण स्पष्ट है- वह हर मोर्चे पर विफल है, और अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिये वह जनता की आवाज को दवा रही है।
अब सवाल उठता है कि अपनी इस नैतिक पराजय को वह गंभीरता से लेगी? और अपनी जनविरोधी कारगुजारियों पर लगाम लगायेगी?
डा. गिरीश।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें