*5 लोगों की डूबकर हुई मौत के मामले में अवध केसरी सेना ने किया जोरदार प्रदर्शन और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। पांच युवकों की महाराजगंज में कुएं में डूब कर हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है, इस मामले पर पहले भी राजनीति होती रही है सबसे पहले कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह परिवारी जनों से मिलने पहुंचते हैं और परिवारी जनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं उसके बाद सपा नेता सूरज सिंह युवकों के परिवार से मिलने जाते हैं और उनके द्वारा कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है । आज इस मामले में अवध केसरी सेना ने जोरदार प्रदर्शन किया और मंडल आयुक्त श्री एसवीएस रंगाराव से मिलकर अपनी बातें कहीं और उनको एक मांग पत्र ज्ञापन के माध्यम से सौंपा। नगर के गांधी पार्क में अवध केसरी सेना और कई संगठनों और समाजसेवियों की भीड़ इकट्ठा हुई उसके बाद गांधी पार्क से लेकर मंडलायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च किया गया जहां पर कचहरी परिसर में घुसते ही सिटी मजिस्ट्रेट बंदना त्रिवेदी,कोतवाल आलोक राव समेत कई पुलिस चौकियों के प्रभारी और तमाम पुलिस बल ने उन्हें वहां पर रोक लिया वहां से केवल 5 लोगों को आगे जाने की अनुमति दी गई वहां से 5 लोगों का एक समूह मंडल आयुक्त श्री एसवीएस रंगाराव के ऑफिस पहुंचा और उनसे मिलकर अपनी पूरी बात कही और उनको एक मांग पत्र सौंपा जिसमें यह मांग की गई है कि प्रत्येक मृतक युवक के परिवार को 10 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। अवध कैपरी सेना की दूसरी मांग यह थी कि इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जितने भी अधिकारी और कर्मचारी वहां पर मौजूद थे सब के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो और एफआइआर कराई जाए सारे प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए और नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती उजमा राशिद तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि नगर पालिका अग्निशमन विभाग और प्रशासन की लापरवाही से उन 5 लोगों की जान गई है पहले से कुएं में मौजूद लोग जो कि बेहोशी की अवस्था में थे उसमें पानी भरना यह कोई रेस्क्यू ऑपरेशन का तरीका नहीं होता है इस प्रकार का रेस्क्यू ऑपरेशन करने और कुएं में पानी भरने की वजह से उनकी जान गई हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हो चुका है और स्पष्ट रूप से यह कहा गया है कि युवकों की मौत पानी में डूबने की वजह से ही हुई उसी के बाद से इस पूरे मामले मैं राजनीति और गर्म हो गई है। हालांकि कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी तरफ से कुछ आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने जो 2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है उसको वह 5 लाख रुपए कराएंगे। मंडल आयुक्त श्री एसवीएस रंगाराव मृतक युवकों के परिवारी जनों से भी मिले जो अवध केसरी सेना के साथ ही आए हुए थे और मंडलायुक्त ने यह आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराएंगे और उचित कार्यवाही करेंगे। मंडलायुक्त से मिलने वाले लोगों में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पांडे,अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक उपाध्याय व्यवसाई आकाश अग्रवाल राजा इत्यादि लोग शामिल थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें