*मुख्य अभियंता कार्यालय गोण्डा के सामने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी ,जूनियर इंजीनियर्स और अभियंताओं ने किया प्रदर्शन**दिनांक30.09.2020*



           रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मंडल पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत कर्मचारी,जूनियर इंजीनियर्स और अभियंताओं का विरोध 13वें दिन भी जारी रहा ।मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित विरोध सभा की अध्यक्षता विद्युत कार्यशाला खण्ड के अधिशाषी अभियंता इं0 सत्येंद्र कुमार साहू ने किया और सभा संचालन का कार्य श्री सतीश गुप्ता ने किया ।सभा को सम्बोधित करते हुए अधिशाषी अभियंता इं0 रणवीर सिंह ने बताया कि बिजली का निजीकरण उपभोक्ताहित मे नही है और इससे बिजली के कीमतों में बेतहाशा वृद्धि होगी और बिजली फिर से गरीबों के पहुंच से बाहर होगी।सभा को सम्बोधित करते हुए अधिशासी अभियंता इं0 मनीष चौबे ने बताया कि प्राइवेट कंपनी को यह अधिकार है कि वह बिजली को लागत मूल्य से 16% मुनाफा के साथ बेचे जबकि पावर कारपोरेशन किसानों और गरीब उपभोक्ताओं को बिजली के खरीद या उत्पादन लागत से कम दर भी उपलब्ध कराती है ।सभा को सम्बोधित करते हुए रूपेश सोनी ने सभी से यह क्रांतिकारी अपील करते हुए भीषण संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा ।इनके अतिरिक्त जूनियर इंजीनियर सन्गठन के जनपद अध्यक्ष इं0 राम सूरत वर्मा,श्री तारकेश्वर गुप्ता ,रितेश कुमार,आद्या तिवारी,उदय राज आदि  ने सम्बोधित करते हुए सभी से एकता बनाये रखने की अपील किया।सभा मे मुख्य रूप से इं0 विपिन सिंह,इं0रमेशचंद्रा ,इं0 रणजीत सिंह ,इं राघवेंद्र साहू ,इं रामा जी,परमानंद पांडेय,विजेंद्र सिंह,संजय सिंह,रत्नेश गुप्ता ,इं अश्विनी कुशवाहा,इं अजित,पंकज पाटिल,हरिशंकर और अन्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*