*स्नातक प्रथम वर्ष का प्रवेश 30 सितंबर से प्रारंभ*




          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा मंडल में 25 सितंबर। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में बी.ए. प्रथम वर्ष, बी.एससी. प्रथम वर्ष एवं बी.कॉम. प्रथम वर्ष में प्रवेश 30 सितंबर से किए जाएंगे। 
विदित हो, कि गोंडा मुख्यालय पर स्थित एलबीएस कॉलेज में प्रवेश के आवेदक छात्र-छात्राओं की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। प्रथम मेरिट सूची-प्रथम भाग के प्रवेश 7 अक्टूबर तक होंगे। 
मेरिट सूची महाविद्यालय की वेबसाइट पर देखकर प्रवेश-समिति के समक्ष अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश ले लें। 
महाविद्यालय के प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक प्रवेश कार्य संपन्न होंगे। संबंधित मेरिट सूची की छायाप्रति संलग्न है।
 महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने प्रवेश संबंधी दिशानिर्देशों  को स्पष्ट करते हुए बताया  कि परीक्षार्थियों को कोविड-19 के निर्देशों का पालन करना होगा। समस्त  प्रवेशार्थियों को मास्क तथा सैनिटाइजर के साथ आना होगा।
डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र
मीडिया प्रभारी
श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*