*सपा नेता के भतीजे की नृशंस हत्या कर नदी में फेंका शव**फसल की रखवाली करने गये युवक की फोड़ी आंख, गला दबाकर की हत्या, 3 अप्रैल को सपा नेता लाठी सिंह की भी दिनदहाड़े कर दी गई थी हत्या*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सपा नेता लाठी सिंह के भतीजे की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसकी एक आंख भी फोड़ दी गई। नृशंसता पूर्वक हत्या करने के बाद शव को घाघरा नदी में फेंक दिया गया। कुछ लोगों ने शव को पानी में उतराता देखा, तो पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाल कर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिले के उमरी बेगम गंज थाना क्षेत्र के परास पट्टी मझवार गांव निवासी 18 वर्षीय राजवीर सिंह उर्फ राजू पुत्र उमेश सिंह बीते 30 अगस्त की शाम को धान की फसल की रखवाली करने के लिए घर से गया था। इसके बाद वापस लौट कर नहीं आया। उसकी लाश घाघरा नदी में तैरती हुई मिली।मृतक राजवीर सिंह के भाई रणधीर सिंह उर्फ राजू ने बताया कि बीते 3 अप्रैल को उसके चाचा सपा नेता लाठी सिंह की हत्या रंजिश में कर दी गई थी, जिसमें वह खुद गवाह था। कुछ लोग उसकी हत्या करना चाहते थे, जिसको लेकर उसे कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मृतक के भाई रणधीर सिंह का कहना है कि प्रतिदिन वह धान के फ़सल की रखवाली के लिए जाता था। बीते 30 अगस्त को वह घर पर नहीं था।
उसने बताया कि उसके भाई राजवीर की गला दबा कर हत्या की गई है। इसके बाद उसकी एक आंख भी फोड़ दी गयी। रणधीर सिंह ने बताया कि पेशबन्दी में गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री को भगा ले जाने का मुकदमा मृतक राजवीर सिंह के खिलाफ दर्ज कराने की तहरीर थाने पर दी थी। गांव के ही दिनेश सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम को वह अपने धान की फसल को देखने गया था।
तभी नदी में एक शव तैरता हुआ दिखाई पड़ा। शव जब नदी से बाहर निकाला गया, तब उसकी पहचान राजवीर सिंह के रूप में हो पाई। शव मिलने की जानकारी होते ही उमरीबेगम गंज थानाध्यक्ष रतन कुमार पांडेय तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतक के भाई रणधीर द्वारा तहरीर दी गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें