रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा में कल दिनांक 26 सितंबर को एम. ए. उत्तरार्द्ध, अर्थशास्त्र के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा आयोजित की गई है। आंतरिक परीक्षक डॉ. जे. बी. पाल के अनुसार दिनांक 26 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से समस्त संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा ली जाएगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र एवं एम. ए. पूर्वार्द्ध के अंक पत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने परीक्षा संबंधी दिशानिर्देशों को स्पष्ट करते हुए बताया कि परीक्षार्थियों को कोविड-19 के निर्देशों का पालन करना होगा। मास्क तथा सैनिटाइजर के साथ ही उनका प्रवेश महाविद्यालय में मान्य होगा।
एम. ए. उत्तरार्द्ध की उक्त परीक्षाएं अर्थशास्त्र विभाग में संपन्न होंगी।
डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र
मीडिया प्रभारी
श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें