*26 जून 27 सितंबर को संपन्न होगी समाजशास्त्र विषय की मौखिक परीक्षा*

           रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा

श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा में दिनांक 26 सितंबर एवं 27 सितंबर 2020 को एम. ए. उत्तरार्द्ध समाजशास्त्र के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा आयोजित की गई है। आंतरिक परीक्षक डॉ. शशिबाला  के अनुसार दिनांक 26 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से समस्त व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा ली जाएगी। इसी दिन अपराह्न 2:00 बजे से भागीरथी सिंह स्मारक महाविद्यालय वजीरगंज, गोंडा तथा 2:30 बजे से श्री छत्रपति शाहू जी महाराज महाविद्यालय, झिलाही, मनकापुर, गोंडा के एम. ए. उत्तरार्द्ध समाजशास्त्र विषय के परीक्षार्थी भी अपनी मौखिक परीक्षा इसी केंद्र पर देंगे।  दिनांक 27  सितंबर 2020 को  प्रातः 10:00 बजे से  समस्त संस्थागत एम. ए. उत्तरार्द्ध समाजशास्त्र के परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा संपन्न होगी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने परीक्षा संबंधी दिशानिर्देशों  को स्पष्ट करते हुए  बताया  कि परीक्षार्थियों को कोविड-19 के निर्देशों का पालन करना होगा।  मास्क तथा सैनिटाइजर के साथ ही उनका प्रवेश महाविद्यालय में मान्य होगा।
एम. ए. उत्तरार्द्ध की उक्त परीक्षाएं समाजशास्त्र विभाग में संपन्न होंगी।
    डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र
 मीडिया प्रभारी
 श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*