*गोण्डा दिनांक 24.09.2020**02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 22 किलो0 अवैध गांजा व परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद-गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
01. मैकूलाल पुत्र शिवप्रसाद नि0 ओरीपुरवा मौजा भटपी थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
02. महेश जयसवाल पुत्र रामसहाय नि0 वीरपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
01. मु०आ०सं०- 235/20, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट व 207 एम0वी0एक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
बरामद01. 22 किलो0 अवैध गांजा।
02. 01 अदद मोटरसाईकिल
जनपद गोण्डा में हो रही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचनाओं के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। जिसके परिपेक्ष्य में थाना कटराबाजार पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में दिनांक 23.09.2020 को प्रभारी निरीक्षक कटरबाजार मय हमराह फोर्स के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियुक्तों को जगता पुल के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 किलो अवैध गांजा व परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कटराबाजार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें