*23 सितम्बर अखिल भारतीय विरोध दिवस*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
सभी केन्द्रीय श्रम संगठनों/ फैडरेशनों ने मिल कर 23 सितम्बर 2020 को केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी, जन विरोधी और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय विरोध दिवस मनाने का फैसला लिया है। यह बात सीआईटीयू राज्य कमेटी सदस्य कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि देश में लाक डाउन लगने के बाद एक एक करके सरकार मजदूर, किसान, व जन विरोधी नीतियों को तेजी से लागू कर रही है।
सरकार ने बिजली बिल 2020 के माध्यम से आम जनता पर तीखा हमला किया है। अब रेलवे के 150 से उपर मार्गों पर निजी ट्रेन को संचालित करने के लिये घोषणा हो चुकी है। कोयला में कामर्शियल माइनिंग के खिलाफ देश के मजदूर जुलाई में तीन दिन की हड़ताल कर चुकें है। सोनभद्र जिले के कोयला खदानों में सौ प्रतिशत हड़़ताल रही । कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने यह भी कहा कि
उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्वाचंल विद्युत वितरण निगम को तीन कम्पनियों में तोड़कर उसका निजीकरण करने की योजना बनाई है। जिसका विरोध पूरे प्रदेश में बिजली के मजदूर व इंजीनियर कर रहे है। 18 सितम्बर से बिजली के मजदूर हर जिले/ परियोजना पर सायं 4.00 बजे से 5.00 बजे तक लगातार विरोध दिवस मनायेगें।
प्रदेश में कई कारखानों से मजदूरों की छटनी हुई है। कई बन्द कर दिये गये है। इनके खिलाफ मजदूर स्थानीय स्तर पर संघर्ष कर रहे है।
23 सितम्बर 2020 के अखिल भारतीय विरोध दिवस जोर दार तरीके से मनाया जायेगा है। 14 सितम्बर से लोक सभा का सत्र चल रहा है। संसद में मजदूरों की आवाज उठे इसलिये यह कार्यक्रम सफल कराने के लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संगठनों के सभी साथियों व पदाधिकारियों को सामूहिक जिम्मेदारी दी गई ।संघर्ष को नई उॅचाइयों तक ले जाने के लिये मजदूरों के बीच ट्रेड यूनियनों की समझदारी अवज्ञा और प्रतिरोध का विकास किया जाना चाहिए । आने वाले दिनों में आम हड़ताल के लिये मजदूरों को तैयार करना पड़ेगा । एटक के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कामरेड सत्य नारायण तिवारी ने कहा कि संयुक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा यूनियनों की भागे दारी हो यह सुनिश्चित करना चाहिए। अखिल भारतीय विरोध दिवस दिनांक 23 सितंबर 2020 को उप श्रमायुक्त कार्यालय गोंडा पर धरना प्रदर्शन 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जायेगा जिसमें यूपीएमएसआरए, आंगनवाडी कर्मचारी यूनियन, आशा कर्मचारी यूनियन, मिड डे मील रसोइया, भवन निर्माण मजदूर सभा, रेलवे ठेका मजदूर यूनियन, पूर्वांचल चीनी मिल कर्मचारी यूनियन, भारतीय जीवन बीमा निगम, पोस्टल ईंपलाईज यूनियनों सहित सभी कर्मचारी यूनियन संगठनों के साथी भाग लेंगे। सादर : कौशलेंद्र पांडेय सीआईटीयू राज्य कमेटी सदस्य उत्तर प्रदेश। 9415772525 , 7518870368 kaumithcitu@gmail.com
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें