*19 वर्षीय युवक लापता,खोजबीन में जुटे पुलिस कर्मी व गोताखोर*:-
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मंडल जनपद के उतरौला तहसील अंतर्गत थाना क्षेत्र के रेहरा बाजार का रहने वाला शिवपूजन नाम का युवक कल से लापता है। जिसे ढूंढने के लिए परिजन काफी परेशान हैं और पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है वहीं युवक के पिता प्रहलाद सोनी ने बताया कि कल 4:00 बजे से मेरा लड़का लापता है जो कल मंगलवार का व्रत था जिसे मैंने फल लाने के लिए बाजार भेजा था और शाम तक लौटकर घर जब नहीं आया। तो हम लोग खोजबीन करने लगे लेकिन कोई पता नहीं लगा। जिसके बाद सूचना थाना रेहरा बाजार और उतरौला को दी गई। जानकारी करने पर थाना प्रभारी रेहरा बाजार पारस प्रसाद ने बताया कि शिवपूजन सोनी उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र प्रह्लाद सोनी कल शाम 4:00 बजे से गायब है इसकी तलाश सुबह से की जा रही थी और जब कोई सुराग नही लगा तो नहर में ढूढने के लिए गोताखोरों को लगाया गया। नहर पर लड़के का मोटरसाइकिल मोबाईल और पर्स बरामद हुआ है जिसके आधार पर हम और हमारे पुलिस कर्मी खोजबीन में लगे हैं और सरयू नहर में गोताखोरों द्वारा सुबह से तलाश जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें