*छापेमारी कर बालश्रम से मुक्त कराए गए 17 बाल श्रमिक, श्रम विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हुई छापेमारी*



          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मंडल शुक्रवार को श्रम विभाग,एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट व चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम द्वारा बालश्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत जानकी नगर स्थित एक बेकरी की दुुकान पर छापा मारकर 15 बाल किशोरों व गुरुनानक चैक स्थित एक होटल से 2 बालकों को कार्य से मुक्त कराया गया।
श्रम प्र्रवर्तन अधिककारी योगेश दीक्षित ने बताया कि सभी बालकों, किशोरों का चिकित्सकीय परीक्षण व कोरोना टेस्ट कराकर बाल कल्याण समिति गोंडा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात नियोजकों के विरूद्ध बालश्रम उन्मूलन अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
छापेमारी की संयुक्त टीम में टीआरपी (नया सवेरा) चंद्रेश यादव व सहाब अहमद, एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट कार्यालय पुलिस अधीक्षक से सब इन्सपेक्टर देवेंद्र प्रसाद तिवारी, सब इन्सपेक्टर अवधेश पाण्डेय, हेड कास्टेबल जीतन प्रसाद यादव ,कास्टेबल चंद्रशेखर यादव महिला कानिस्टेबल बबिता सिंह व चाइल्ड लाइन के आशीष मिश्रा, महिला कल्याण अधिकारी फरहाना फातिमा व जिला बाल संरक्षण इकाई से जितेंद्र मिश्रा सम्मिलित थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*