*आज दिनांक 17-09-2020*



         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मंडल के रिज़र्व पुलिस लाइन गोंडा में पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डॉ0 राकेश सिंह के दिशा-निर्देशन 03 दिवसीय साइबर अपराध कार्यशाला का आयोजन किया गया । डीआईजी डॉ0 राकेश सिंह द्वारा फीता काटकर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया । डीआईजी डॉ राकेश द्वारा कार्यशाला में सम्मिलित सभी    विवेचकों से साइबर अपराध से सम्बन्धित विवेचनाओं में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर साइबर एक्सपर्ट के माध्यम से आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी गयी | डीआईजी डॉ राकेश द्वारा  साइबर अपराधों में साक्ष्य एकत्र करने की सावधानियों,तरीकों आदि पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया | कार्यशाला में साइबर एक्सपर्ट द्वारा विवेचनाओं में आने वाली चुनौतियों पर जानकारी का आदान-प्रदान कर समस्याओं के निदान के बारे में अवगत कराया गया | पुलिस अधीक्षक गोण्डा व बलरामपुर द्वारा साइबर अपराधों पर अपना सम्बोधन दिया गया | इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा,क्षेत्राधिकारी सदर,प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा,परिक्षेत्रीय जनपदों के साइबर अपराध सम्बन्धी विवेचक,साइबर सेल के अधिकारी/कर्मचारी एवं परिक्षेत्रीय स्तर पर नवसृजित साइबर थाने के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*