*16 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी युवक*



          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा । जनपद में नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर भाभी दोनों भतीजे और मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसमें से युवक की भाभी की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस और थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे थी । एस पी गोंडा श्री राजकरन नैयर ने हत्या के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का नगर कोतवाल को निर्देश दिया था। नगर कोतवाल ने टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की और सुबह उसको पकड़ लिया। इसकी जानकारी नगर कोतवाली पुलिस के द्वारा दी गयी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल होने वाले बांके को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कई दिनों से परिवारिक विवाद को लेकर परेशान था। शनिवार को उसने उसी विवाद के कारण अपनी भाभी, मां, भतीजों व पड़ोसी के ऊपर जान से मारने के उद्देश्य से धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में युवक की भाभी रेनू यादव की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*