*जनपद का टॉप- 10 अपराधी लूट की योजना बनाते समय पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार*



          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मंडल थाना नवाबगंज के उ0नि0 अखिलेश कुमार यादव मय पुलिस बल के क्षेत्र भ्रमण व चेंकिग संदिग्ध व्यक्ति /  वाहन में रवाना थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि जनपद का टॉप-10 कुख्यात अपराधी विजय कुमार पाण्डेय अपने कुछ साथी अभियुक्तों के साथ बहदग्राम अलगटवापुर सीमेन्टेड वाल बाउन्ड्री के पश्चिमी छोर पर गन्ने के खेत में राहजनी / लूट के आशय से छिपा है इस सूचना पर मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गयी जिसमें उक्त अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए बन्दूक से फायर किया गया परन्तु पुलिस टीम बाल-बाल बच गयी । पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान उक्त आरोपी अभियुक्त को 01 अदद एकनाली बन्दूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसका एक साथी अभियुक्त अधेंरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*