*कल दिनाँक 10-09-2020 को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिहं एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा संयुक्त रुप से रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच में अपराध गोष्ठी की गयी|*



        रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
डीआईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा प्रत्येक थाना पर भूमि विवाद रजिस्टर बना कर शिकायतों को अंकित कर भूमि विवाद सम्बन्धी शिकायतों के त्वरित निस्तारण, महिला एवं बालिका सम्बन्धी अपराधों में तत्काल कड़ी कार्यवाही करने,प्रभावी रात्रि गस्त करने,अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने,थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों को सूचीबद्ध करके उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु सभी क्षेत्राधिकारियों / थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा हेतु सभी सक्रिय रहकर गस्त करें एवं लाभप्रद सूचनाओँ को एकत्र करें साथ ही सीमा पर अवैध तस्करी के सम्बन्ध में डीआईजी द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि सीमा पर किसी भी दशा में अवैध सामानों की तस्करी ना होने पाये और लापरवाही प्रकट होने पर सम्बन्धित के विरुद्द कड़ी कार्यवाही की जायेगी| इस अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*