*गोण्डा-दिनांक04.09.2020**जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावितों के लिए रेडक्रास सोसाइटी के सहयोग से भेजी राहत सामग्री* *कलेक्ट्रेट से राहत वाहन को किया रवाना, बाढ़ प्रभावितों में हुआ वितरण*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने शुक्रवार को रेडक्रास सोेसइटी के सहयोग से तहसील तरबगंज अन्तर्गत ग्राम ऐली-परसौली बाढ़ प्रभावितों के लिए बाढ़ राहत वाहन को रवाना किया।
कलेक्ट्रेट परिसर से बाढ़ राहत सामग्री वाहन को रवाना करने के अवसर पर बतौर रेडक्रास सोेसाइटी के अध्यक्ष डीएम डा0 नितिन बंसल ने बताया कि बा़ढ प्रभावितों की सहायता हेतु रेडक्रास सोसाइटी की ओर से 01 हजार फेस मास्क, 100 प्लास्टिक बकेट, तारपोलीन 100 पीस, एसोर्टेड क्लाथ 200 पीस, मच्छरदानी 100 पीस, किचन सेट 75 पीस, जेन्ट्स धोती 50 पीस, काटन ब्लैन्केट 50 पीस तथा 25 पीस साड़ी निःशुल्क वितरण के लिए भेजी गई है। उन्होने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावितों को हर सम्भव मदद मुहैया कराई जा रही है तथा राजस्व, बाढ़ खण्ड के अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर राहत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी कें माध्यम से बाढ़ प्रभावितों को निःशुल्क सहायता पहुंचाई जा रही है।
वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी की निगरानी में रेड क्रॉस सोसाइटी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गोंडा के द्वारा तहसील तरबगंज के एली-पारसौली बाढ़ क्षेत्र में 100 लोगों को बाढ़ राहत सामग्री जिसमें लाई, बाल्टी, साड़ी, कपड़ा, टी साल्ट, कम्बल, तिरपाल, मच्छरदानी, धोती, बर्तन सेट, मैक्स का वितरण किया गया।
राहत सामग्री वाहन रवाना करने के दौरान एडीएम राकेश सिंह, रेडक्रास सोेसाइटी के उपाध्यक्ष जसपाल सलूजा, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डा0 राजेश श्रीवास्तव, संजय जासवाल, डा0 ओंकार पाठक, केबी सिंह, शेर बहादुर सिंह, अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें