*गोण्डा थाना कौड़िया क्षेत्र के अन्तर्गत हुए हत्या काण्ड का खुलासा, 04 अभियुक्त गिरफ्तार-*



            रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01. उमेश तिवारी पुत्र लखनलाल तिवारी नि0 रामापुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
02. राधेश्याम तिवारी पुत्र रामजग तिवारी नि0 रामापुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
03. थाना अलगू तिवारी पुत्र रामछवि नि0 रामापुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
04. अशोक मिश्रा पुत्र अच्युतानंद मिश्रा नि0 रामापुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
01. मु0अ0सं0-101/20, धारा 302 भादवि थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
दिनांक 07/8.07.2020 की रात्रि थाना कौड़िया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम रामापुर के निवासी रामलोचन मिश्रा की गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में मृतक के लड़के रधुनाथ मिश्रा द्वारा थाना कौड़िया में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय के जनपद आगमन के पश्चात जनपद में घटित घटनाओं का खुलासा कर  अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्षों को निर्देशित किया था। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौड़िया पुलिस ने हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए विवेचना के दौरान प्रकाश में आये उक्त आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों ने पूछताछ के दौरान पुरानी जमीनी रंजिश के चलते मृतक रामलोचन मिश्रा की हत्या करने की बात को स्वीकार किया गया। अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।





*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. थानाध्यक्ष कौड़िया मनोज कुमार सिंह।
02. का0 सत्येन्द्र सिंह।
03. का0 शैलेन्द्र यादव।
04. का0 अयोध्या प्रजापति।
05. का0 श्वेत यादव।
06. मा0का0 प्रियंका सिंह।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*